भूपेश कका अब बनेंगे दादा:मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

भूपेश कका अब बनेंगे दादा:मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वैसे तो “काका’ कहे जाते हैं, लेकिन अब वे “दादा’ बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से खुद साझा की है। मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। अब उनके घर नया मेहमान आने की खुशखबरी आई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी 6 फरवरी को बैंकर ख्याति वर्मा से हुई थी। मूल रूप से बलौदा बाजार का वर्मा परिवार रायपुर में ही रहता है। नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में दोनों ने फेरे लिये थे।

इस विवाह समारोह में देश भर से राजनीतिक हस्तियां पहुंची थीं। रविवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इसमें उनके कुर्ते की जेब पर टाईनुमा एक टैग लगा हुआ दिख रहा है। इसपर लिखा है – DADA To Be। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लिखा, दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस पोस्ट पर लोगों की बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *