कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज 65वें दिन महाराष्ट्र में है। हिंगोली जिले में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने करीब 2 घंटे तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। इसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम संविधान और लोकतंत्र के लिए साथ चले हैं और इसके लिए लड़ेंगे। भारत जोड़ो यात्रा राजनीति से कहीं अधिक है, यह भारत के विचार के बारे में है।
यह लोकतंत्र के विचार के लिए है। पत्रकारों ने पूछा आज दो विचारधाराएं साथ आ गई हैं, इस पर क्या कहेंगे। जवाब में आदित्य ने कहा, यह लोकतंत्र की खूबसूरती है कि दो विचारधाराओं के लोग साथ आ जाते हैं।