मुख्यमंत्री की चिट्‌ठी पर पूर्व मुख्यमंत्री का पलटवार

मुख्यमंत्री की चिट्‌ठी पर पूर्व मुख्यमंत्री का पलटवार

नागरिक आपूर्ति निगम-नान घोटाले और चिटफंड घोटाले की जांच को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ED को लिखी चिट्‌ठी पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। डॉ. रमन सिंह ने एक दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया है, चिटफंड मामले की जांच में पुलिस उनके बेटे अभिषेक सिंह सहित सभी स्टार प्रचारकों को क्लीनचिट दिया है। उन्होंने कहा, चार साल से इनकी ही पुलिस अब तक किसी मामले में कोई आरोप आज तक सिद्ध नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री अब तक केवल आरोप लगाते रहे हैं।

डॉ. रमन सिंह ने कहा, चिटफंड मामले में उनके बेटे अभिषेक सिंह के खिलाफ जांच में विवेचना अधिकारी राजेश्वर सिंह ठाकुर और महेंद्र सिंह ने अपनी रिपोर्ट में यह लिखा है कि स्टार प्रचारकों द्वारा प्रत्यक्ष कार्य किया जाना अथवा कोई काम नहीं करने से अपराध होना नहीं पाया गया है। चिटफंड के द्वारा आर्थिक लाभ प्राप्त करने में भी स्टार प्रचारकों की संलिप्तता नहीं मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ED की जांच पर जो भी संदेह हो उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है। जिस मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री पत्र लिख रहे हैं, उसका मूल आधार ही छत्तीसगढ़ पुलिस की जांच में धरासायी हो चुका है। डॉ. रमन सिंह ने कहा, नान घोटाले में आरोप लगाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ED का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन इन्हीं की सरकार ने 2019 में एसआईटी बनाई थी। मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी जांच क्या हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *