तेलुगु इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश ने फिल्म KGF से दुनियाभर में पहचान हासिल कर ली है। यश आज पैन इंडिया स्टार हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। हाल में ही यश का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो नए लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज देते हुए ड्रेडलॉक हेयर स्टाइल और दाढ़ी के अपने नए लुक को फ्लॉन्ट किया है। वीडियो में यश ब्लैक जींस के साथ रेड चेकर्ड शर्ट में दिखाई दिए। यश के लंबे बाल, सनग्लासेस और स्वैग फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। एक्टर को देखते ही फैंस उन्हें सलाम राॅकी भाई कहकर चिल्लाने लगे। एयरपोर्ट से निकलते वक्त यश ने कार की खिड़की नीचे सरका कर लोगों से हाथ भी मिलाया। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे।
यश ने इस नए लुक को तब दिखाया जब उन्होंने अपने बेटे याथर्व को उनके तीसरे जन्मदिन पर बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में, पैन-इंडिया स्टार ने अपने नए स्टाइलिश लुक को दिखाया था। बता दें, ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ फ्रेंचाइजी से यश को प्रसिद्ध ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर रॉकी भाई के लिए जाना जाता है।