6 राज्यों में 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव

6 राज्यों में 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की गोपालगंज और हरियाणा की आदमपुर सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, बिहार की मोकामा सीट पर RJD कैंडिडेट और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जीत गई हैं। इधर, तेलंगाना में TRS ने BJP के कैंडिडेट को हरा दिया है। सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

सबसे ज्यादा 75.25% मतदान हरियाणा की आदमपुर सीट पर हुआ था। वहीं, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट के लिए सबसे कम 31.74% मतदान हुआ था। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हुआ, उनमें 2-2 सीटों पर BJP और कांग्रेस का कब्जा था। वहीं, तीन सीटों पर BJD, शिवसेना और RJD थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *