दिल्ली में MCD चुनाव का ऐलान:4 दिसंबर को होगा मतदान, 7 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

दिल्ली में MCD चुनाव का ऐलान:4 दिसंबर को होगा मतदान, 7 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव का ऐलान कर दिया है। 7 से 14 नवंबर तक नामांकन होंगे। 4 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि 7 दिसंबर को काउंटिंग होगी। दिल्ली नगर निगम में 250 सीटें हैं, इनमें अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें रिजर्व हैं। महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें रिजर्व होंगी। दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था।

चुनाव के लिए 50 हजार से ज्यादा EVM होंगी
दिल्ली के सभी 250 वार्ड में EVM से वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 50 हजार से ज्यादा EVM रखी गई हैं। वोटर की सुविधा के लिए चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती होगी। चुनाव में 250 ARO, 2 हजार सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। 68 जनरल ऑब्जर्वर तैनात होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *