Google Analytics Meta Pixel
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों के रिक्त पदों पर की नियुक्तियां

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों के रिक्त पदों पर की नियुक्तियां

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोगों, निगम, मण्डलों, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां की हैं। युवा आयोग में सदस्य पद पर अजय सिंह के स्थान पर बीजापुर जिले के प्रवीण डोंगरे को नियुक्त किया गया है। इसी तरह महिला आयोग में सदस्य पद पर तुलसी साहू के स्थान पर जिला बस्तर की बालो बघेल, खाद्य आयोग में सदस्य पद पर कोरबा जिले के हरीश परसाई, दुर्ग जिले के राजेन्द्र महिलांग, दंतेवाड़ा जिले के विमल सुराना, रायपुर जिले के कुलदीप शर्मा, बीजापुर जिले के इम्तियाज खान और जांजगीर-चांपा जिले की ज्योति कश्यप को नियुक्त किया गया है।

अनुसूचित जाति आयोग में इन्हें मिली जिम्मेदारी
अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के केपी खाण्डे तथा सदस्य पद पर जांजगीर-चांपा जिले के राम पप्पु बघेल, रायपुर जिले के बीएस जागृत, सूरजपुर जिले के संतोष सारथी एवं जांजगीर-चांपा जिले के रमेश पेगवार को नियुक्त किया गया है। पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य पद पर सरगुजा जिले के साधुचरण यादव, रायपुर जिले की किरण सिन्हा, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के गिरवर साहू को नियुक्त किया गया है। राज्य बाल संरक्षण आयोग में सदस्य पद पर राजनांदगांव जिले की संगीता गजभिये को नियुक्त किया गया है। औषधि पादप बोर्ड में उपाध्यक्ष पद पर छबिन्द्र कर्मा के स्थान पर रायपुर जिले के गुरू खुशवंत गोसाई, सदस्य पद पर बिलासपुर जिले के शुक्ला प्रसाद ध्रुवे और कांकेर जिले के बीरसिंह पद्दा को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *