Google Analytics Meta Pixel
जहां हुआ 26/11 अटैक, वहीं UNSC की मीटिंग

जहां हुआ 26/11 अटैक, वहीं UNSC की मीटिंग

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान का आतंकी समर्थक चेहरा बेनकाब किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में भारत ने दुनिया के सामने मुंबई में हुए 26/11 हमले में पाकिस्तानी आतंकी साजिद मीर का ऑडियो प्ले किया, जिसमें वह फोन पर आतंकियों से कह रहा है- जहां भी मूवमेंट दिखे, जहां भी लोग हों वहां फायर ठोको।

चबाड़ हाउस में मौजूद आतंकियों को दे रहा था निर्देश
UNSC की बैठक मुंबई के ताज होटल में हो रही है, जहां 26/11 का हमला हुआ था। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की मौजूदगी में प्ले किए गए इस ऑडियो क्लिप में आतंकी साजिद मीर फोन पर चबाड़ हाउस में मौजूद आतंकियों को कह रहा है, ‘बंदा कोई छत पर चल रहा है, कोई आ रहा है, जा रहा है उस पर फायर ठोको। उसे नहीं पता है वहां क्या हो रहा है।” साजिद मीर को जवाब देते हुए फोन पर दूसरा आतंकी ऐसा ही करने का भरोसा देता है।’

पाकिस्तान ने मीर की मौत का ड्रामा किया
बैठक में भारत ने कहा, ‘आतंकी साजिद मीर ISI का पूर्व अफसर है। वह सिर्फ 26/11 हमले का आरोपी नहीं है, उसने कई और भी अतंरराष्ट्रीय आतंकी घटनाओं की साजिश रची हैं। ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के डेनमार्क प्रोजेक्ट का मास्टरमाइंड था। इसे कोपेनहेगन में एक अखबार के एडिटर को निशाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन इस प्लान का खुलासा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *