Google Analytics Meta Pixel
CM भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी:कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव के लिए बनाया स्टार प्रचारक

CM भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी:कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव के लिए बनाया स्टार प्रचारक

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 40 नेताओं के नाम हैं। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था।

हिमाचल प्रदेश चुनाव की घोषणा पिछले दिनों की गई। उसके बाद से ही वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसके लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होने हैं। कांग्रेस ने करीब 60 प्रत्याशियाें की घोषणा भी कर दी है। इस बीच 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाते हुए सूची जारी कर दी गई है।

स्टार प्रचारकाें में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुखु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पवन खेड़ा, कर्नल धनीराम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंदर पाल सिंह बिट्टू, गुरकीरत सिंह कोटली, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंदर कुमार, श्रीनिवास बी वी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लिलोठिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *