रूस-यूक्रेन जंग पिछले 8 महीने से जारी है। इसी बीच रूस ने हमले तेज करते हुए जंग में ईरानी हथिहारों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। अब अमेरिका का कहना है कि क्रीमिया में ईरानी सैनिक रूस के सैनिकों को जंग लड़ने की ट्रनिंग दे रहे हैं।
व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा- ईरानी सैनिकों को रूसी बलों की मदद के लिए क्रीमिया भेजा गया। वो रूसी सैनिकों को ड्रोन चलाना सिखा रहे हैं। इसके बादे से यूक्रेन पर हमले तेज हुए। दरअसल, ईरान ने रूस को कामीकाजे ड्रोन भेजे हैं। 4 दिन पहले यानी 17 अक्टूबर को इन्हें ड्रोन से कीव पर हमले किए गए थे।
ईरान का रूस-यूक्रेन जंग से है डायरेक्ट कनेक्शन
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने कहा- क्रीमिया में ईरानी सैनिकों का होना जंग में ईरान की सीधी भागीदारी का प्रमाण है। वे यूक्रेन के नागरिकों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ड्रोन हमले करने में रूस की मदद कर रहे हैं। क्रीमिया वही इलाका है जहां रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था।