रोजर बिन्नी 36वें BCCI अध्यक्ष:पहला एंग्लो-इंडियन प्रेसिडेंट, 83 वर्ल्ड कप के हीरो थे

रोजर बिन्नी 36वें BCCI अध्यक्ष:पहला एंग्लो-इंडियन प्रेसिडेंट, 83 वर्ल्ड कप के हीरो थे

पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के 36वें प्रेसिडेंट बन गए हैं। बोर्ड की AGM में मंगलवार को बिन्नी को प्रेसिडेंट चुना गया। वो सौरव गांगुली की जगह लेंगे। BCCI की AGM मुंबई के ताज होटल में हुई। बैठक में सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।

एकमात्र उम्मीदवार थे बिन्नी
67 वर्षीय बिन्नी BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। वे निर्विरोध चुनाव जीत गए। बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे थे और अब BCCI अध्यक्ष बनने के बाद वो राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे।

टीम इंडिया के लिए खेलने वाले पहले एंग्लो इंडियन
67 साल के रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं। उनका जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन प्लेयर थे। रोजर बिन्नी ने 1977 में कर्नाटक टीम के लिए केरल के खिलाफ 211 रन बनाए थे। इसके बाद उनका नाम डोमेस्टिक क्रिकेट में चलने लगा। ऑलराउंडर बिन्नी ने 1979 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 27 टेस्ट और 72 वन-डे मैच खेले हैं। रोजर बिन्नी ने अपना आखिरी मैच 9 अक्टूबर 1987 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *