इन्फोसिस पर भेदभाव के आरोप

इन्फोसिस पर भेदभाव के आरोप

इन्फोसिस पर अमेरिका में जेंडर बायस्ड रिक्रूटमेंट करने के आरोप लगे। कंपनी की पूर्व सीनियर रिक्रूटर ने आरोप लगाए कि कंपनी में भेदभाव की बात उजागर करने के बाद उनसे ही भेदभाव होने लगा।

कंपनी में टैलेंट एक्विजिशन के पूर्व वाइस प्रेजिडेंट जिल प्रेजॉन ने इन्फोसिस के पूर्व सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एंड कसंल्टिंग हेड मार्क लिविंग्सटन समेत पूर्व पार्टनर डैन अलब्राइट और जेरी कर्ट्ज पर केस दर्ज कराया।

2018 में हुई थी प्रेजॉन की हायरिंग
2018 के दौरान 59 की उम्र में प्रेजॉन ने टैलेंट एक्विजिशन VP के रूप में इन्फोसिस जॉइन की थी। उन्हें हार्ड-टू-फाइंड एग्जीक्यूटिव ढूंढने के लिए हायर किया गया। उन्होंने हायरिंग नीड समझने के लिए इन्फोसिस पार्टनर के साथ कई मीटिंग कीं।

मीटिंग में उन्हें पता लगा कि इंडियन वर्कर्स, महिलाएं जिनके बच्चे हो और 50 साल से ज्यादा उम्र के एप्लीकेंट्स को हायरिंग में प्राथमिकता नहीं दी जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *