पंकज आडवाणी 25वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बने:सौरव कोठारी को 4-0 से हराया,

पंकज आडवाणी 25वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बने:सौरव कोठारी को 4-0 से हराया,

भारतीय स्टार पंकज आडवाणी ने वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीत ली है। 37 साल के क्यू स्टार पंकज ने फाइनल मुकाबले में अपने ही देश के सौरव कोठारी को 4-0 से हराया। उनका यह 17वां बिलियर्ड्स वर्ल्ड टाइटल है। इस खिताब के साथ उनके कुल वर्ल्ड टाइटल की संख्या 25 हो गई है। यह प्रतियोगिता मलेशिया के कुआलालम्पुर में खेली गई।

पंकज ने यह खिताब पॉइंट फॉर्मेट में जीता है। इसमें खिलाड़ी को पहले 150 पॉइंट बनाने होते हैं। इसके अलावा एक टाइम फॉर्मेट भी होता है। जिसमें आप जितनी देर खेल सकें खेले और पॉइंट बनाते रहें। फाइनल बेस्ट ऑफ 7 फॉर्मेट में खेला जाता है।

एकतरफा रहा फाइनल मुकाबला
पंकज ने सौरव कोठारी को फाइनल मुकाबले में एकतरफा अंदाज में हराया। उनकी जीत का स्कोर 4-0 रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *