Google Analytics Meta Pixel
नॉर्थ कोरिया ने दागीं 2 मिसाइलें:US, जापान और साउथ कोरिया की ज्वॉइंट मिलिट्री ड्रिल के बीच मिसाइल टेस्ट किया

नॉर्थ कोरिया ने दागीं 2 मिसाइलें:US, जापान और साउथ कोरिया की ज्वॉइंट मिलिट्री ड्रिल के बीच मिसाइल टेस्ट किया

नॉर्थ कोरिया ने शनिवार सुबह, यानी आज एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परिक्षण किया। साउथ कोरिया आर्मी ने इसकी जानकारी दी है। उसने एक बयान में कहा- नार्थ कोरिया ने प्योंगयांग के सुनान क्षेत्र से ईस्ट सी में दो मिसाइलें दागी हैं। ईस्ट सी को सी ऑफ जापान भी कहा जाता है। जापान आर्मी ने भी इसकी पुष्टि की है।

एक ही हफ्ते में ये चौथा मिसाइल टेस्ट है। इसके पहले 25 सितंबर, 28-29 सितंबर को एक-एक मिसाइल दागी गई थीं। ये टेस्टिंग अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया की ज्वॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज के बीच और अमेरिकी वाइस-प्रेसिडेंट कमला हैरिस की विजिट के बाद की गई है। पांच साल में पहली बार इस क्षेत्र में तीनों देश मिलिट्री ड्रिल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परीक्षण की वजह साउथ कोरिया और अमेरिका के नजदीकी रिश्ते हैं।

हैरिस के US रवाना होने के तुरंत बाद मिसाइल दागी थी
कमला हैरिस 28 सितंबर को साउथ कोरिया की राजधानी सियोल पहुंची थीं। यहां से वो उस जगह गईं जिसे DMZ या डीमिलिट्राइज जोन कहते हैं। यह वो जगह है, जहां नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया की सीमाएं मिलती हैं। यहां से नॉर्थ कोरिया की बॉर्डर महज 50 मीटर दूर है। बॉर्डर पर एक हिस्सा ऐसा है, जहां नॉर्थ और साउथ कोरिया के आर्मी अफसरों के छोटे-छोटे केबिन बने हुए हैं। उन्होंने साउथ कोरिया के सैनिकों से मुलाकात भी की थी। 29 सितंबर को हैरिस के अमेरिका रवाना होने के तुरंत बाद भी नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल का परीक्षण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *