भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि कोरोना महामारी की वजह से नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) में देरी हुई। उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। नड्डा उत्तर बंगाल के सोशल ग्रुप से बातचीत कर रहे थे।
नड्डा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार पश्चिम बंगाल में बांटो और राज करो की नीति पर चल रही है। यहां की सरकार ममता की पार्टी का मकसद पूरा करने के लिए काम कर रही है। जबकि, दूसरी ओर भाजपा सरकार सभी के विकास के लिए काम कर रही है।
कोरोना के हालात में अब सुधार आ रहा है- नड्डा
नड्डा ने कहा- सभी लोगों को नागरिकता बिल का लाभ बहुत जल्द मिलेगा। हमने इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। यह बिल अब संसद से पास हो चुका है। कोविड महामारी के इसको लागू होने में देरी हुई। पर अब धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं। अब नागरिकता कानून पर काम शुरू हो गया है और नियम बनाए जा रहे हैं। यह जल्द ही लागू किया जाएगा।