मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। दिग्विजय सिंह अभी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हैं। उन्हें अचानक दिल्ली बुलाया गया है। वे रात तक दिल्ली पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह कल कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। वे इसके संकेत भी दे चुके हैं। राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद उनका नाम तेजी सामने आया है। वहीं कमलनाथ ने भी खुद को कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर बताया है।
इधर कमलनाथ ने बुधवार को भोपाल के PCC (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) दफ्तर में कहा- दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष बनने के सवाल पर बोले- ये उनसे ही पूछिए। राहुल गांधी से एक महीने पहले बात की थी। उनसे कहा था कि आप लीडर बनिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शशि थरूर ने मुझसे बात की थी। थरूर ने कहा था कि वे इसलिए पर्चा भरेंगे, क्योंकि चुनाव हो। ऐसा न लगे कि चुनाव नहीं हो रहे।