Google Analytics Meta Pixel
शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार:PM मोदी और जापान की रॉयल फैमिली ने श्रद्धांजलि दी

शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार:PM मोदी और जापान की रॉयल फैमिली ने श्रद्धांजलि दी

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का स्टेट फ्यूनरल कार्यक्रम टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन कम्युनिटी सेंटर में किया गया। यहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 700 से ज्यादा वर्ल्ड लीडर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नेशनल एंथम हुआ और आबे को 19 तोपों की सलामी दी गई। आबे की याद में 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

शिंजो आबे की 8 जुलाई को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पारिवारिक तौर पर शिंजो का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को कर दिया गया था। लिहाजा, आज जो स्टेट फ्यूनरल हुआ वो प्रतीकात्मक था। इस फ्यूनरल का लोग अब भी विरोध कर रहे हैं। निप्पॉन बुडोकन के बाहर लोगों का प्रदर्शन जारी है।

शाही परिवार ने श्रद्धांजलि दी
स्टेट फ्यूनरल कार्यक्रम में जापान की रॉयल फैमिली भी मौजूद रही। जापान की परंपरा के मुताबिक, किंग नारुहितो, क्वीन मासाको, किंग एमेरिटस अकिहितो और क्वीन एमेरिटा मिचिको ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। इसलिए क्राउन प्रिंस अकिशिनो उनकी पत्नी क्राउन प्रिंसेस किको और शाही परिवार के अन्य सदस्यों ने आबे को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *