रूस छोड़कर भाग रहे रिजर्व फौजी:पुतिन ने की थी यूक्रेन में लाखों सैनिक तैनात करने की घोषणा;

रूस छोड़कर भाग रहे रिजर्व फौजी:पुतिन ने की थी यूक्रेन में लाखों सैनिक तैनात करने की घोषणा;

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ही देश में घिर गए हैं। पुतिन ने यूक्रेन के चार इलाकों में 3 लाख रिजर्व सैनिक तैनात करने की घोषणा की। इस आदेश के बाद रिजर्व फौजी देश छोड़कर भाग रहे हैं। शीर्ष कमांडर भी रिजर्व फौजियों की तैनाती पर बंटे हुए हैं। रूस के कई शहरों के एयरपोर्ट, बस और रेलवे स्टेशन पर देश छोड़ने वाले रिजर्व फौजियों की भीड़ जमा है।

फौजी घर के फ्रिज में जा छिपे
टिकटों के रेट कई गुना बढ़ गए हैं। रिजर्व फौजियों को मिलिट्री बेस पर लाने के लिए बसों को उनके घरों पर भेजा जा रहा है। कई रिजर्व फौजी घर के फ्रिज में जा छिपे। उन्हें जबरदस्ती निकाला जा रहा है। रूस में मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग सहित 10 शहरों में प्रदर्शन जारी है। पुलिस ने कई शहरों में प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई और हवाई फायरिंग भी की। लगभग 3 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *