टीम इंडिया की बढ़ी परेशानी:तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब तक फिट नहीं, शरीर में तेज दर्द बरकरार

टीम इंडिया की बढ़ी परेशानी:तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब तक फिट नहीं, शरीर में तेज दर्द बरकरार

ऑस्ट्रेलिया से मोहाली में टी-20 मैच गंवा चुकी टीम इंडिया की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद शमी अभी तक फिट नहीं हुए हैं। उनके शरीर में अभी तेज दर्द है। जिसकी वजह से गुरुवार को होने वाला कोरोना टेस्ट सोमवार तक के लिए टाल दिया गया है। अगर शमी फिट नहीं होते हैं, तो उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैचों की सीरीज में भी खेलना भी मुश्किल हो सकता है।

शमी का 20 सितंबर को मोहाली में खेले जाने वाले मैच से एक दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। जिसके बाद उनकी जगह तीन साल से टी-20 से बाहर चल रहे उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 208 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि मोहम्मद शमी की हालत में सुधार है, पर उनके शरीर में अब भी तेज दर्द बरकरार है। जिसकी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *