PFI पर NIA की छापेमारी, 106 गिरफ्तार

PFI पर NIA की छापेमारी, 106 गिरफ्तार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार आधी रात से 15 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 93 ठिकानों पर छापेमारी की, जो अब तक जारी है। टेरर फंडिंग केस में हो रही इस कार्रवाई में PFI से जुड़े 106 सदस्यों को अरेस्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार होने वालों में संगठन प्रमुख ओमा सालम भी शामिल है।

NIA और ED के 500 अफसर सर्च ऑपरेशन में शामिल थे। NIA के सूत्रों ने बताया- 5 मामलों में 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये PFI नेता, कैडर आतंकवाद और आतंकवादी गतिविधियों के लिए पैसे, हथियार चलाने के ट्रेनिंग देने वाले लोग हैं। ये लोगों को प्रतिबंधित संगठनों में शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बनाने का काम करते थे।

NIA और ED की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, असम, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी और राजस्थान में चल रही है। इधर, कार्रवाई के बीच गृह मंत्रालय में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग हुई। मीटिंग में NSA अजीत डोभाल, गृह सचिव अजय भल्ला और NIA के महानिदेशक मौजूद रहे।

छापेमारी के दौरान से गिरफ्तार किए गए पीएफआई से जुड़े 18 आरोपियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को 4 दिन की एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *