Google Analytics Meta Pixel
राहुल कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे:जयराम रमेश बोले- 30 सितंबर तक राहुल यात्रा पर; दिल्ली में सिर्फ सोनिया से मिलेंगे

राहुल कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे:जयराम रमेश बोले- 30 सितंबर तक राहुल यात्रा पर; दिल्ली में सिर्फ सोनिया से मिलेंगे

कांग्रेस में नए अध्यक्ष के नामों को लेकर सियासी अटकलें तेज हैं। इसी बीच पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा- राहुल गांधी नामांकन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा पर रहेंगे और वे दिल्ली नहीं जाएंगे। रमेश के इस बयान के बाद यह तय हो गया है कि राहुल पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान नहीं संभालेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिल्ली में भी हलचल शुरू हो गई है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। वहीं, सांसद शशि थरूर सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी से मुलाकात की। पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेता अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

राहुल 23 को सोनिया से मिलेंगे, नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा संभव
राहुल गांधी 23 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर दिल्ली आएंगे। रमेश ने कहा कि राहुल अपनी मां सोनिया से मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल इस दौरान सोनिया से नए अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा कर सकते हैं। सोनिया गांधी ने 20 सितंबर को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को केरल से वापस बुलवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *