रूस को अलग-थलग करना चाहता है अमेरिका

रूस को अलग-थलग करना चाहता है अमेरिका

अमेरिका के मुताबिक, भारत अब हथियार और तेल को लेकर रूस के भरोसे नहीं चाहता, वो दूसरे विकल्प खोज रहा है और US इसमें मदद कर रहा है। CNN की एक स्पेशल रिपोर्ट में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अफसर के हवाले से यह दावा किया गया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, रूस पर डिपेंडेंस कम करने के मुद्दे को लेकर अमेरिका और भारत के बीच गंभीर बातचीत चल रही है। CNN ने इस बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय का पक्ष जानना चाहा। इस पर उन्हें जवाब नहीं मिल सका।

40 साल से रूस के सहारे भारत

अफसर ने कहा – 40 साल से भारत हथियार और कच्चे तेल की जरूरत पूरी करने के लिए रूस के भरोसे है। अब वो दूसरे और भरोसेमंद विकल्प खोजना चाहता है। हम इस मामले में उसकी मदद कर रहे हैं। दोनों देश इस बारे में गंभीर चर्चा कर रहे हैं। इससे भारत के पास हथियार और कच्चे तेल खरीदने के ऑप्शंस बढ़ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *