हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ दिए 143 रन

हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ दिए 143 रन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। वनडे सीरीज का दूसरा मैच कैंटरबरी में खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता था। दूसरे मैच में टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी शतक जड़ा है। उन्होंने 143 रन सिर्फ 111 पर बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके और 4 छक्के निकले। यह वनडे क्रिकेट में उनका 5वां शतक है।

वह इंग्लैंड में वनडे में शतक लगाने वाली एशिया की पहली कप्तान हैं। हरमनप्रीत के शतक के ही मदद से भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 333 रन का स्कोर खड़ा किया है। यह इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का वनडे में सबसे बड़ा और महिला वनडे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

हरलीन देओल ने लगाई फिफ्टी
हरमनप्रीत के अलावा हरलीन देओल ने भी मैच में शानदार 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने 72 गेंदों का सामना किया। आखिरी 24 गेंद में टीम इंडिया ने 71 रन जोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *