रिकॉर्ड 7वीं बार वर्ल्ड कप खेलेंगे गुप्टिल

रिकॉर्ड 7वीं बार वर्ल्ड कप खेलेंगे गुप्टिल

ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। कीवी बोर्ड ने टीम की कमान केन विलियमसन को सौंपी है। वे तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में देश का नेतृत्व करेंगे। उनके अलावा मार्टिन गुप्टिल रिकॉर्ड 7वीं बार विश्वकप खेलेंगे। उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों के अलावा, टीम में कई अहम बदलाव किए हैं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और जिमि नीशाम को टीम में शामिल किया गया है।

काइल जैमिसन, टॉड एस्टल और टिम सेफर्ट की जगह लॉकी फर्ग्यूसन, माइकल ब्रेसवेल और फिन एलेन की टीम में एंट्री हुई है। वहीं फिन एलन केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाले सबसे नए खिलाड़ियों में से एक हैं।

बोल्ट-साउदी के जिम्मे बॉलिंग अटैक
न्यूजीलैंड के बॉलिंग अटैक की बात करें तो तेज गेंदबाजी आक्रमण में टेंट बोल्ड का साथ लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, एडम मिल्ने जैसे गेंदबाज देंगे। वहीं, ईश सोढ़ी स्पिन आक्रमण का नेतृत्व करेंगे और ब्रेसवेल और मिशेल सेंटनर उनका साथ देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *