रणवीर सिंह को मिल सकता है डॉन का टैग?

रणवीर सिंह को मिल सकता है डॉन का टैग?

बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘डॉन’ का तीसरा पार्ट बनने जा रहा है। फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट इस सीक्वल को बना रही है। कुछ समय पहले फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने खुलासा किया था कि इसमें रणवीर सिंह का कैमियो होगा। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर कुछ नए अपडेट्स सामने आए हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इस फिल्म में शाहरुख अपना डॉन का टाइटल रणवीर को देंगे।

मेकर्स ने अभी तक नहीं की है ऑफिशियल अनाउंसमेंट

रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख अपने डॉन के किरदार को रणवीर को आगे फॉर्वर्ड करेंगे ताकि फिल्म के अगले पार्ट्स में रणवीर डॉन के किरदार को निभाएं। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि ‘डॉन 3’ में शाहरुख, रणवीर और अमिताभ बच्चन एक साथ नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये फैंस के लिए ट्रीट होगी। हालांकि, अभी तक इस बात को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *