जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के दो जिलों पुलवामा और शोपियां में थिएटर का उद्घाटन किया। सिन्हा ने कहा- जल्द ही जम्मू-कश्मीर के हर जिले में ऐसे सिनेमा हॉल बनाए जाएंगे। इसके अलावा श्रीनगर के सोमवारा इलाके में कश्मीर का पहला आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स अगले हफ्ते खोल दिया जाएगा। इसमें 520 सीटों की क्षमता वाले तीन थिएटर होंगे।
जब फिल्म नहीं, तब होगी पढ़ाई
जादूज के ओनर राहुल मेहरा ने बताया कि जब इन थिएटर्स में किसी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होगी तो इनका इस्तेमाल घाटी के बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा। हाल-फिलहाल घाटी के छात्र इंजीनियरिंग और अन्य कोचिंग के लिए श्रीनगर जाते हैं। राहुल के मुताबिक वे भद्रवाह में एक पुराने 120 सीटर थिएटर में काम करेंगे जो 80 के दशक में बंद हो गया था।