कोल्हापुर की रहने वाली कविता चावला ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 14 की 1 करोड़ जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। हालांकि, कविता ने आखिरी सवाल का जवाब देकर 7.5 करोड़ जीते या नहीं, ये अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है। कविता साल 2000 से ही इस शो का हिस्सा बनना चाहती थीं, लेकिन उनका यह सपना 21 साल 10 महीने बाद पूरा हुआ है।
घरवालों को सरप्राइज देना चाहती हैं कविता
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कविता कहती हैं, “मैं यहां तक पहुंचने के लिए बहुत खुश हूं। मुझे बहुत प्राउड फील हो रहा है कि मैं 1 करोड़ जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी हूं। मैं उम्मीद कर रही हूं कि 7.5 करोड़ वाले सवाल का जवाब भी दे पाउंगी। मेरे पिता और मेरा बेटा विवेक मेरे साथ मुंबई में हैं और किसी को यह नहीं पता कि मैंने 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। मैं चाहती हूं कि वो लोग शो देखें और उन्हें सरप्राइज मिले।”