दो साल बाद आर्मेनिया-अजरबैजान में फिर लड़ाई

दो साल बाद आर्मेनिया-अजरबैजान में फिर लड़ाई

रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन के ताइवान पर हमले की आशंका के बीच एक और बड़े युद्ध का खतरा पैदा हो गया है। अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच सीमा पर जबरदस्त लड़ाई चल रही है। सोवियत संघ का हिस्सा रहे दोनों देश दो साल पहले भी नागोर्नो-काराबाख पर कब्जे के लिए जंग लड़ चुके हैं। इसमें अजरबैजान की जीत हुई थी। अभी चल रही लड़ाई नागोर्नो-काराबाख और आर्मेनिया के बीच सीमाई इलाके में हो रही है।

अजरबैजान के 50 और आर्मेनिया के 49 सैनिक मारे गए
अजरबैजान ने आर्मेनिया पर बिना उकसावे के हमले करने का आरोप लगाया है। देश के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सरहदी इलाकों में आर्मेनिया ने हाल के दिनों में भारी गोलीबारी की और बारूदी सुरंगे बिछाई हैं। इन हमलों को रोकने में हमारे 50 जवानों की मौत हुई है। इनमें 42 सैनिक और 8 सीमा सुरक्षा बल के जवान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *