आज एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। इस महामुकाबले के बाद एशिया को नया चैंपियन मिल जाएगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में 5 बार की चैंपियन श्रीलंका और 2 बार की विजेता पाकिस्तान आमने-सामनें होंगे। यहां पाकिस्तान के पास 10 साल बाद विजेता बनने का मौका होगा। जबकि श्रीलंका 8 साल बाद खिताब चूमना चाहेगा।
एशिया के वर्ल्ड कप कहे जाने वाले इस इवेंट में पिछले 16 दिनों में UAE में 6 टीमों ने 13 मैचों में दमखम दिखाया है।
हेड टु हेड : रिेकॉर्ड में पाकिस्तान भारी
टी-20 इंटरनेशनल के पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पाकिस्तान ने 13 और श्रीलंका ने 9 जीते हैं। वहीं, एशिया कप की बात करें तो दोनों टीमें तीसरी बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। आखिरी बार 8 साल पहले दोनों टीमों ने फाइनल खेला था। 2014 में श्रीलंका ने बाजी मारी थी।