क्वीन से नहीं मिल सकीं मेगन:प्रिंस चार्ल्स ने बेटे हैरी से पत्नी के बिना आने को कहा था

क्वीन से नहीं मिल सकीं मेगन:प्रिंस चार्ल्स ने बेटे हैरी से पत्नी के बिना आने को कहा था

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन की खबर मिलने के बाद प्रिंस हैरी अकेले ही स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल पहुंचे थे। पत्नी मेगन मार्कल उनके साथ नहीं थीं। इसके बाद से सवाल उठने लगे थे कि महारानी एलिजाबेथ के अंतिम समय में मेगन उन्हें देखने क्यों नहीं पहुंचीं?

एक रिपोर्ट में कहा गया कि किंग चार्ल्स-III नहीं चाहते थे कि उनके दूसरे बेटे की पत्नी शाही परिवार के साथ शामिल हों। द सन कि रिपोर्ट के मुताबिक, किंग चार्ल्स-III ने प्रिंस हैरी से मेगन मार्केल को बाल्मोरल कैसल लाने से मना कर दिया था।

मेगन का स्वागत नहीं किया जाएगा
रिपोर्ट में कहा गया कि चार्ल्स ने हैरी से कहा था कि इस दुख की घड़ी में मेगम का आना सही नहीं होगा। इतना ही नहीं हैरी को बताया गया कि उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम की पत्नी केट भी बाल्मोरल कासल नहीं जा रही हैं। उनसे कहा गया था कि परिवार के करीबी ही आ सकते हैं। चार्ल्स ने साफ कह दिया था कि मेगन का आना ठीक नहीं होगा और उनका स्वागत नहीं किया जाएगा।

प्रिंस हैरी अकेले ही मिलने पहुंचे
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, हैरी स्कॉटलैंड जाने के लिए अकेले ही एयरपोर्ट पहुंचे थे। जबकि प्रिंस विलियम, प्रिंस एंड्रयू, प्रिंस एडवर्ड और उनकी पत्नी सोफी एक ही कार में साथ ही एयरपोर्ट पहुंचे थे। कार में जगह थी। वे चाहते तो प्रिंस हैरी को साथ ले जा सकते थे। इतना ही नहीं प्रिंस हैरी को एक ही प्लेन में साथ बैठने से भी मना कर दिया गया था। इसके बाद हैरी प्राइवेट जेट से बाल्मोरल कासल पहुंचे थे। हालांकि, तब तक क्वीन एलिजाबेथ का निधन हो चुका था। इसके बाद वे एक कॉमर्शियल फ्लाइट से लंदन पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *