पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैमिली कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की है। हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपए का चेक सील्ड लिफाफे में शालिनी तलवार को दिया है।
1 करोड़ एलिमनी पर सेटल हुआ मामला
कोर्ट में गुरुवार को यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार के बीच काउंटर-एलिगेशन के बाद मामला सेटल हुआ। जिसके बाद दोनों के बीच 1 करोड़ की एलिमनी पर समझौता हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी। जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई की जाएगी।
हनी सिंह पर लगे थे असॉल्ट के आरोप
शालिनी तलवार ने पिछले साल 3 अगस्त को तीस हजारी कोर्ट में हिरदेश सिंह यानी की हनी सिंह के खिलाफ डॉमेस्टिक वायलेंस के लिए याचिका दायर की थी। उन्होंने हनी सिंह पर असॉल्ट करने के आरोप लगाए थे। शालिनी ने कहा था कि उन्होंने इस शादी को 10 साल दिए और बदले में उन्हें सिर्फ फिजिकली और मेंटली टॉर्चर किया।