ग्लोबल एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स एजेंसी ओगिल्वी ने भारत में जन्मी देविका बुलचंदानी को अपना ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बनाया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘बुलचंदानी एंडी मेन की जगह लेंगी जो ग्लोबल CEO के रूप में पद छोड़ रही हैं और साल के अंत तक एक सीनियर एडवाइजर के रूप में काम करेंगी।’ बुलचंदानी अभी ओगिल्वी नॉर्थ अमेरिका की ग्लोबल प्रेसिडेंट और CEO के रूप में काम कर रहीं हैं।
93 देशों में 131 ऑफिस
अपनी नई भूमिका में वह 93 देशों में मौजूद 131 ऑफिसेज का काम देखेंगी। ओगिल्वी लीडिंग मार्केटिंग और कम्यूनिकेशन ग्रुप, WPP का हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि वह WPP की वर्किंग केमेटी में भी शामिल होंगी। WPP के CEO मार्क रीड ने कहा, ‘देविका क्रिएटिविटी की चैंपियन हैं।’
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लिए उनका प्यार, ग्राहकों की जरूरतों की गहरी समझ और एजेंसियों और ब्रांडों के लिए ग्रोथ प्रदान करने का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है। ये उन्हें ओगिल्वी को और भी अधिक सफलता की ओर ले जाने के लिए सही विकल्प बनाता है।