अगर आपको अपने आधार कार्ड में फोटो चेंज कराना है तो आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर इसे चेंज करा सकते हैं। इसको अपडेट कराने का कोई ऑनलाइन तरीका नहीं है। इस सेवा के लिए 100 रुपए और GST का चार्ज देना होता है। हम आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह आधार में अपना फोटो चेंज करा सकते हैं।
एनरॉलमेंट सेंटर पर ही जाना होगा
बायोमैट्रिक अपडेट के लिए आपको आधार के एनरॉलमेंट सेंटर (आधार सेवा केंद्र) पर ही जाना होगा। यहां पर आप बायोमैट्रिक जानकारियों जैसे आंख की पुतली, अंगुलियों के निशान और फोटोग्राफ को बदलवा सकते हैं। यहां पर आपको एक फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद बदलाव के लिए UIDAI का प्रोसेस करेगा। आपको अपने साथ आधार सेंटर पर अपना आधार कार्ड भी लेकर जाना है।
जानकारियों का वेरीफिकेशन होगा
यहां UIDAI का अधिकारी आपकी जानकारियों का वेरीफिकेशन करेगा और एक नया फोटो कैप्चर करेगा। इस सेवा के लिए 100 रुपए और GST का चार्ज देना होगा। अपडेट रिक्वेस्ट की आपको एक्नॉलेजमेंट रसीद दी जाएगी। UIDAI की वेबसाइट से आप आधार कार्ड के अपडेट की स्थिति को चेक कर सकते हैं।