विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर अपनी फिल्म ‘लाइगर’ के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म में एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर का रोल प्ले किया है। वीडियो देख फैंस उनके हार्ड वर्क की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘वह एक अच्छी फिल्म डिजर्व करते थे।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘उन्होंने इस फिल्म के काफी मेहनत की थी, लेकिन सब बेकार हो गया।’ बता दें, विजय ने लाइगर से बॉलीवुड डेब्यू किया है। उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग थाईलैंड में ली थी।