Google Analytics Meta Pixel
चीनी कंपनी शाओमी ने 900 वर्कर्स को निकाला

चीनी कंपनी शाओमी ने 900 वर्कर्स को निकाला

चीन की स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर शाओमी (Xiaomi) ने 900 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने आर्थिक मंदी के बीच करीब 3% कर्मचारियों को निकाल दिया है। हालांकि Xiaomi ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मंदी के डर से एपल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज टेक कंपनियों ने भी छंटनी की है।

भारत में भी बीते दिनों कई स्टार्टअप्स ने कर्मचारियों को निकाला है। दरअसल, रुस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से ही दुनिया महंगाई का सामना कर रही है। खाने पीने से लेकर अन्य कई चीजें महंगी हो गई हैं। महंगाई से निपटने के लिए रिजर्व बैंक ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं, जिससे ग्रोथ कम होने का खतरा है। ग्रोथ प्रभावित होगी तो मंदी आ सकती है।

दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी वाला देश अमेरिका भी ग्रोथ की कमी और मंदी की आशंका से जूझ रहा है। यहां महंगाई 40 सालों के रिकार्ड स्तर पर है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जिस तरह से ग्लोबल कंपनियां छंटनी कर रही हैं, वैसा ही भारत की बड़ी फर्म्स भी कर सकती हैं? क्या आने वाले दिनों में भारत में लोगों को रोजगार खोना पड़ेगा? अमेरिका में मंदी आई तो भारत पर कितना असर होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *