केजरीवाल बोले- दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल

केजरीवाल बोले- दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दावा किया कि भाजपा अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चलाना चाहती थी, मगर यहां ऑपरेशन लोटस फेल हो गया। केजरीवाल ने आगे कहा कि CBI के छापे भ्रष्टाचार की जांच करवाने के लिए नहीं, बल्कि सरकार गिराने के लिए डलवाए गए थे।

इससे पहले, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है कि आप छोड़ दो, जब छोड़ो तो उस पार्टी को तोड़ भी दो। हमारी पार्टी में आ जाओ। सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे। मुख्यमंत्री भी बना देंगे।

सिसोदिया बोले- राणा का वंशज, झुकूंगा नहीं
गुजरात पहुंचे सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए सियासत में नहीं आया हूं। मैं यहां स्कूल में छात्रों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए आया हूं। मेरा भाजपा को जवाब है कि मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं।

सिसोदिया के इस बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा मनीष सिसोदिया को दिल्ली के डिप्टी सीएम पद से बर्खास्त करने की मांग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *