Google Analytics Meta Pixel
40% और गिरी ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ की कमाई

40% और गिरी ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ की कमाई

आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ और अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ के बिजनेस में 40% और ‘रक्षा बंधन’ के कलेक्शन में 30% की गिरावट देखने को मिली है।

‘लाल सिंह चड्‌ढा’ ने 2 दिन में कमाए 20 करोड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 180 करोड़ के बजट में बनी ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ दूसरे दिन (शुक्रवार) 8.5 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। वहीं पहले दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से फिल्म 2 दिन में इंडिया से अब तक 20.5 करोड़ रुपए का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर पाई है।

‘रक्षाबंधन’ ने 2 दिन में कमाए 15 करोड़
वहीं 70 करोड़ के बजट में बनी ‘रक्षा बंधन’ ने दूसरे दिन 6.4 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। पहले दिन फिल्म ने 8.2 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म 2 दिन में इंडिया से अब तक 14.6 करोड़ रुपए का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *