जियो का सस्ता 5G फोन जल्द:कंपनी ने बताया कि वह इस पर काम कर रही,

जियो का सस्ता 5G फोन जल्द:कंपनी ने बताया कि वह इस पर काम कर रही,

रिलायंस जियो जल्द ही भारत में अपना नया फोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने बताया कि वह इस पर काम कर रही है लेकिन फोन के लॉन्चिंग डेट को अभी नहीं बताया है। पिछले साल 2021 में रिलायंस जियो गूगल के साथ मिलकर जियो फोन नेक्स्ट 4G फोन को लॉन्च कर चुकी है।

चूंकि अब देश में 5G रोल आउट करने की पहल में तेजी से काम किया जा रहा है इसलिए अब कंपनी एक ऑफोर्डेबल 5G फोन को लाने में लगी है। बता दें कि जियो 15 अगस्त से 5G शुरू करने का ऐलान कर चुकी है।

5G का सबसे सस्ता ऑप्शन हो सकता है
कहा जा रहा है कि जियो फोन 5G को इस साल के अंत में लॉन्च हो सकता है। अगर फोन की एक्सपेक्टेड प्राइस की बात करें तो यह 12,000 रुपए हो सकती है। 5G सेगमेंट में जियो फोन 5G सबसे सस्ता ऑप्शन हो सकता है। वहीं, एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि इस फोन की कीमत 2,500 रुपए से कम हो सकती है।

हालांकि, इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है कि किसी 5G स्मार्टफोन की कीमत इतनी कम हो। ऐसे में इस कीमत को जियो फोन 5G फोन के लिए डाउन पेमेंट माना जा सकता है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन के साथ बंडल्ड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *