एकतरफा फैसले से हुई चीन की ‘इंटरनेशनल बेइज्जती’

एकतरफा फैसले से हुई चीन की ‘इंटरनेशनल बेइज्जती’

चीन के विदेश मंत्री वांग यी की बांग्लादेश यात्रा विवादों में आ गई है। बांग्लादेश ने उन्हें झटका देते हुए अपनी यात्रा की तारीखों को बदलने को कहा है। चीन के लिए ये एक इंटरनेशनल बेज्जती से कम नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन ने बांग्लादेश सरकार से बातचीत के बिना वांग यी की ढाका यात्रा की घोषणा कर दी थी। चीन की ओर से किया गया ये ऐलान बांग्लादेश के लिए भी एक झटका था, क्योंकि उन्हें वांग यी की यात्रा का कोई पता नहीं था।

चीन की ओर से एकतरफा घोषणा के बाद बांग्लादेश ने बातचीत की है और इसका हल निकाला है। जानकारी के मुताबिक 7-8 अगस्त को वांग यी बांग्लादेश की यात्रा पर आ सकते हैं। चीन और बांग्लादेश के रिश्ते लगभग अच्छे हैं। चीन का बांग्लादेश में निवेश है और इसमें वृद्धि भी हुई है, इसके बावजूद भी पिछले पांच वर्षों में ये चीन की ओर से बांग्लादेश में पहली हाई लेवल यात्रा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *