जान्हवी कपूर ने हाल ही में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करने को लेकर रिएक्ट किया है। दरअसल, एक इंटरव्यू में जान्हवी से सवाल किया गया कि क्या वो इन तीनों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना पसंद करेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि उनके लिए यह थोड़ा अजीब होगा।
इतने बड़े स्टार्स के साथ काम करना अजीब होगा- जान्हवी
जान्हवी ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में सलमान, शाहरुख और आमिर खान के साथ काम करने को लेकर कहा, “वो लोग इतने बड़े स्टार्स हैं और सब उनके साथ काम करना चाहते हैं। मैं उनके अपोजिट काम करूंगी तो थोड़ा अजीब होगा। लेकिन मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगेगा।”
आलिया भट्ट से इंस्पायर हैं जान्हवी
जान्हवी को एक मेल सुपरस्टार का नाम पूछा गया, जिसके साथ वह ऑनस्क्रीन अच्छी दिखेगीं। एक्ट्रेस ने जवाब में रणबीर कपूर और वरुण धवन का नाम बताया। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वो आलिया से काफी इंस्पायर हैं।