CWG गोल्ड मेडलिस्ट अचिंता की कहानी

CWG गोल्ड मेडलिस्ट अचिंता की कहानी

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार रात देश को तीसरा गोल्ड दिलाने वाले वेटलिफ्टर अचिंता शेउली (73 KG) ने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई आलोक, मां पूर्णिमा और कोच को दिया है। हुगली के रहने वाले अचिंता के सपने पूरे करने के लिए उनके बड़े भाई आलोक ने अपने सपने बीच में ही छोड़ दिए।

अचिंता ने भाई को ही देखकर 2011 में वेटलिफ्टिंग शुरू की थी, लेकिन 2013 में पिता का देहांत हो गया। तंगी इतनी थी कि पिता के अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। मां के लिए दोनों बेटों की डाइट का इंतजाम करना मुश्किल होने लगा। तब अचिंता के बड़े भाई ने अपने करियर का बलिदान देने का फैसला किया। आलोक ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपने संघर्ष की कहानी बताई।

अंडे और एक किलो मांस-चावल के लिए खेतों में काम किया
आलोक बताते हैं, ‘पिता के गुजर जाने के बाद मैने वेटलिफ्टिंग छोड़ दी ताकि अचिंता अपना करियर जारी रख सकें। हम अपनी डाइट में एक-एक अंडा और एक किलो मीट ले सकें इसके लिए खेतों में मजदूरी करते थे।’

मां भी मजदूरी करती थी
आलोक ने बताया, ‘2014 में अचिंता का पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट में चयन हो गया। फिर उन्हें नेशनल कैंप के लिए चुन लिया गया। इस खेल में डाइट खर्च ज्यादा है। ऐसे में DA के बाद भी उसकी डाइट पूरी नहीं होती थी। ऐसे में उसने मुझसे पैसे मांगे। फिर मैंने ज्यादा काम शुरू किया। मैं सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लोडिंग का काम करता था। फिर शाम को 5 घंटे की पार्ट टाइम जॉब करता था और रात में एग्जाम की तैयारी भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *