Google Analytics Meta Pixel
अर्पिता से जुड़ी 8 कंपनियों के बैंक खाते फ्रीज

अर्पिता से जुड़ी 8 कंपनियों के बैंक खाते फ्रीज

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में जुटी ED ने शनिवार को पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी अर्पिता मुखर्जी से जुड़ी 8 कंपनियों के बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है। 7वें दिन के पूछताछ में पार्थ ने घोटाले में खुलासा करते हुए कहा कि नेताओं के कहने पर नौकरियां दीं।

ED सूत्रों के मुताबिक शनिवार को अर्पिता और पार्थ को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। अर्पिता के घर 28 जुलाई को छापेमारी के दौरान ED को करीब 28 करोड़ कैश मिले थे।

उधर, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के सामने प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स को पुलिस ने हटा दिया है। कैंडिडेट्स अभिषेक से मिलना चाहते थे। पुलिस उन्हें सुबह से हटने का कह रही थी। वो नहीं हटे तो बलपूर्वक हटाया गया।

पेंटहाउस के बारे में जानकारी मिली, 2 फ्लैट भी
ED सूत्रों के अर्पिता के जिस फ्लैट से 22 करोड़ रुपए कैश मिले थे, उस सोसाइटी में पार्थ ने अलग-अलग नामों से एक पेंटहाउस और दो फ्लैट्स खरीद रखे हैं। छापेमारी के बाद सोसाइटी के ऐप से इन फ्लैट्स के बारे में जानकारी हटा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *