रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 30 जून 2022 को खत्म पहली तिमाही (Q1) के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 46.3% बढ़कर 17,955 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में ये 12,273 करोड़ रुपए था। ऑपरेशन से रेवेन्यू 54.54% बढ़कर 2,23,113 लाख करोड़ रुपए हो गए जो पिछले साल 1,44,372 करोड़ रुपए थे।
कंपनी के जून तिमाही के प्रदर्शन में मजबूती रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल डिवीजन से आई, जिसने टाइट ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही राजस्व दर्ज किया। रिलायंस के ऑयल टू केमिकल (O2C) सेगमेंट का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस मजबूत रहा। इस कारण ऑपरेटिंग प्रॉफिट 62.6% बढ़कर 19,888 करोड़ रुपए हो गया।
तमाम चुनौतियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियोपॉलिटिकल संकट से एनर्जी मार्केट प्रभावित हुआ है। इस सेक्टर में तमाम चुनौतियों के बावजूद भी हमने O2C बिजनेस ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि वह RIL के कंज्यूमर प्लेटफॉर्म की प्रोगेस से खुश हैं। मजबूत सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर से इस सेक्टर में कंपनी कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग बरकरार रखने में कामयाब रही है।