फिल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार के लिए मेकर्स ने किया अप्रोच

फिल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार के लिए मेकर्स ने किया अप्रोच

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मेकर्स ने ‘पुष्पा-2’ के लिए दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी को अप्रोच किया है। मनोज को मेकर्स ने फिल्म में पुलिस ऑफिसर का करिदार ऑफर किया है। इस खबर पर अब मनोज बाजपेयी का रिएक्शन सामने आया है।

मनोज ने इन खबरों को बताया अफवाह
एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी से ‘पुष्पा-2’ को लेकर सवाल किया गया। इस पर मनोज बाजपेयी ने जवाब देते हुए कहा, “आप लोगों को ऐसी खबरें कहां से मिलती हैं?” मनोज ने बताया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

साउथ सिनेमा में काम करने पर मनोज का रिएक्शन
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी से साउथ सिनेमा में काम करने के बारे में सवाल पूछा गया था। इस पर जवाब में मनोज ने कहा था, “मैंने पहले भी साउथ की फिल्मों में काम किया है। मैं हमेशा से अच्छी कहानियों की तलाश में रहा हूं। मुझे परवाह नहीं है कि फिल्म 1000 करोड़, 500 करोड़ या 300 करोड़ से बनी है। मैं ऐसे काम नहीं करता। आजकल हर कोई सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बात करना चाहता है। मैं बॉक्स ऑफिस ट्रेंड के खिलाफ हमेशा से लड़ता रहा हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *