इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी एथर इनर्जी ने अपना नया स्कूटर एथर 450X जेन 3 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 1.55 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। इसमें ऐप से कनेक्ट करके आप इसके चार्जिंग का स्टेटस फोन पर ही पता लगा पाएंगे। इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री बुधवार से शुरू होगी, हालांकि कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग और टेस्ट राइड आज ही शुरू कर दी है।
स्कूटर की सर्टिफाइड रेंज 146 किलोमीटर
नई एथर 450X जेन 3 में पहले के मुकाबले 25% ज्यादा बेहतर कैपेसिटी से लैस है और जिसकी लाइफ 20 प्रतिशत ज्यादा है। स्कूटर में चार राइड मोड- ईको, राइड, स्पोर्ट और वॉर्प मिलते हैं। फुल चार्ज में स्कूटर का सर्टिफाइड रेंज 146 किलोमीटर है, जबकि ट्रू रेंज 105 किलोमीटर है। वहीं एथर 450 प्लस की सर्टिफाइड रेंज 100 किमी से 108 किमी तक है, जबकि ट्रू रेंज 70 किमी से 85 किमी तक है। यह रेंज ईको मोड में मिलता है। बड़े बैटरी पैक की वजह से दोनों स्कूटरों का वजन 108 किलो से 111.6 किलो तक बढ़ गया है।