Google Analytics Meta Pixel
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान खत्म:सभी 90 विधायकों ने डाले वोट

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान खत्म:सभी 90 विधायकों ने डाले वोट

देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधायकों ने वोट डाले। सबसे पहले BJP विधायक अजय चंद्राकर ने मतदान किया तो सबसे अंत में कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव का वोट पड़ा। कांग्रेस की ओर से सबसे पहले PCC चीफ मोहन मरकाम ने मतदान किया था। शाम 5 बजे मतपेटी को सील किया जाएगा। इसके बाद फ्लाइट से निर्वाचन अधिकारियों की एक टीम मतपेटी और दूसरे दस्तावेज लेकर दिल्ली जाएंगी। वहां मतपेटी को राज्यसभा सचिवालय के स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। 21 जुलाई को मतगणना होनी है।

सुबह सबसे पहले राष्ट्रपति चुनाव के लिए आई मतपेटी को विधानसभा के समिति कक्ष-2 में बने मतदान केंद्र में पहुंचाई गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी. दयानंद की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारियों ने सुबह स्ट्रांग रूम से मतपेटी को पूरी सुरक्षा में निकालकर मतदान केंद्र में पहुंचाया। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक मोहित केरकेट्टा और विपक्ष के विधायक डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी भी उम्मीदवारों के एजेंट के तौर पर मौजूद रहे। दोनों विधायकों को पहले मत पेटी को बक्से से निकाल कर खाली होने को पुष्टि के लिए दिखाया गया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने मतपेटी को टैग और फ्लैग लगा कर सील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *