Google Analytics Meta Pixel
S-400 डील के बावजूद भारत के सपोर्ट में US:कड़े अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली छूट

S-400 डील के बावजूद भारत के सपोर्ट में US:कड़े अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली छूट

अमेरिकी संसद ने भारत को उन प्रतिबंधों में छूट दिए जाने का समर्थन किया है, जो रूस से एस-400 डील के बाद लगाए गए हैं। संसद का कहना है कि चीन के साथ लड़ाई में हमें भारत के साथ खड़ा होना चाहिए। यह संशोधन गुरुवार को सर्वसम्मति से ध्वनि मत से पारित हुआ है। इस दौरान संसद में नेशनल डिफेंस ऑथोराइजेशन एक्ट पर चर्चा की जा रही थी।

इस प्रस्ताव को भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने पेश किया था। उन्होंने बाइडेन प्रशासन से अपील की कि चीन जैसे आक्रामक देशों से निपटने में मदद करने के लिए भारत को CAATSA (काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट) से छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को काट्सा के प्रतिबंधों से छूट दिए जाने से अमेरिका को फायदा होगा।

क्या है CAATSA
काट्सा (CAATSA) एक कठोर अमेरिकी कानून है जो अमेरिकी प्रशासन को यह अधिकार देता है कि उन देशों पर प्रतिबंध लगाए जाएं जो रूस से प्रमुख रक्षा उपकरण खरीदते हैं। 2014 में रूस की तरफ से क्रीमिया पर कब्जा किए जाने और 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस के कथित हस्तक्षेप के जवाब में अमेरिका ने यह कानून बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *