Google Analytics Meta Pixel
एक्स मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बोलीं:अक्षय सर के साथ काम करने में घबराहट नहीं हुई

एक्स मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बोलीं:अक्षय सर के साथ काम करने में घबराहट नहीं हुई

एक्स मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। उनकी अपकमिंग फिल्म विक्की कौशल के साथ ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ है। यह भी यशराज के बैनर की ही फिल्म है। मानुषी ने इस खास बातचीत में अपनी सोच और अप्रोच के बारे में बात की है। पेश हैं प्रमुख अंश:

यशराज अक्सर डेब्यू एक्टर्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट करता है। कई मामलों में बाकी बैनरों के साथ जुड़ने की भी मनाही रहती है। आप के साथ भी ऐसा है?
मेरी पहली फिल्म तो उन्हीं के साथ है, वह आ गई है। समझने की कोशिश जारी है कि इंडस्ट्री में किस तरह काम हो रहा है? बेशक ऐसे कई डायरेक्टर हैं, जो यशराज से नहीं हैं। मगर उनसे भी मेरी बात होती रहती है। यशराज और मैं हम दोनों चाहते हैं कि आगे भी अच्छी फिल्में करती रहूं। उम्मीद है कि अच्छे फिल्ममेकर्स के साथ भी काम करूं।

‘पृथ्वीराज’ जब आने को थी, तो किसी किस्म का जोखिम महसूस हुआ़? या क्या इमोशंस थे आप के?
मेरी हालत उस मेढ़क की तरह थी, जो छलांग लगाना चाहता है। मैं डिफरेंट वर्ल्ड से थी, फिल्मी परिवार से नहीं हूं। संयोगिता को लेकर समाज में एक परसेप्शन भी था। बेशक मैंने कभी फिल्म नहीं की थी। तो मेरे पास कोई आइडिया नहीं था कि क्या होगा? तो मैंने चैलेंज लिया और इसे किया। हर दिन के बेसिस पर इंप्रूव तो कर रही हूं। मैं शुरूआत में तो श्योर नहीं थी कि इसी इंडस्ट्री में दस सालों बाद भी रहूंगी। पर अब मैं श्योर हूं कि इसी में रहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *