श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने गॉल स्टेडियम घेरा

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने गॉल स्टेडियम घेरा

श्रीलंका में जारी आर्थिक और राजनीतिक संकट की आंच क्रिकेट तक पहुंच गई है। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को गॉल स्टेडियम को घेर लिया है। यहां ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

दरअसल श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे वक्त से ‘Gota Go Gama’ और ‘Gota Go Home’ आंदोलन जारी है। इसी को लेकर प्रदर्शन कारी गॉल में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन प्रदर्शनकारी स्टेडियम के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों को श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी सनथ जयसूर्या का समर्थन प्राप्त है। वे भी प्रदर्शन में शामिल हैं। उन्होंने ट्विट कर लिखा, ‘मैं हमेशा श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा हूं और जल्द ही जीत का जश्न मनाएंगे। इस प्रदर्शन को बिना किसी उल्लंघन के जारी रखना चाहिए।

‘प्रदर्शनकारी स्टेडियम के पास एक फोर्ट पर चढ़ गए हैं। फोर्ट पर खेल के दौरान चढ़ना मना होता है। लेकिन प्रदर्शनकारी इसी दौरान यहां पर पहुंचे और उन्होंने यहां से ही अपने पोस्टर लहराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *