फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लीना के ऊपर दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने केस दर्ज किया है। उनपर अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘काली’ के पोस्टर से धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। पुलिस ने उनपर धारा 153A, 295A के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘काली’ का पोस्टर रिलीज किया, जिसमें मां काली बनी अभिनेत्री को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में मां काली के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में LGBTQ का झंडा दिखाया गया है, जिससे विवाद और ज्यादा बढ़ गया।विरोध होने पर लीना ने तमिल में पोस्ट शेयर कर लिखा, “यह फिल्म एक ऐसी घटना की कहानी है, जिसमें एक शाम काली प्रकट होती हैं और टोरंटो की सड़कों पर घूमने लगती हैं। अगर आप पिक्चर देखोगे तो आप मुझे अरेस्ट करने वाले हैशटैग के ट्वीट नहीं, बल्कि मुझे प्यार करने वाले हैशटैग के ट्वीट शेयर करेंगे।”